राजस्थान जिला दर्शन : 'सिरोही जिला दर्शन'

राजस्थान जिला दर्शन : 'सिरोही जिला दर्शन'
सिरोही जिला दर्शन

Sirohi जिले का सामान्य परिचय
👉 Sirohi जिले को सहसमल ने सन् 1425 में बसाया था। Sirohi का नाम 'सिरानवा हिल' के नाम पर पड़ा है। कर्नल जेम्स टॉड के अनुसार Sirohi नगर का मूल नाम शिवपुरी था।


  • Sirohi का क्षेत्रफल : 5136 वर्ग Km.है 
  • Sirohi जिले की अक्षांशीय स्थिति : 24° 15' Northern Latitude से 25° 17' Northern Latitude तक। 
  • Sirohi जिले की देशांतरीय स्थिति : 72° 16' East Longitude से 73° 10' East Longitude तक। 

Sirohi जिले का संभागीय मुख्यालय - JODHPUR था जो की अब पाली हो गया है ।  

Sirohi जिले के उपनाम -  
  • आर्बुद, 
  • देवड़ावटी, 
  • चंद्रावती
Join Telegram
माउन्ट आबू के उपनाम - 
  • Rajasthan का शिमला, 
  • Rajasthan का बर्खोयांस्क। 
Sirohi जिले के प्रमुख मेले एवं त्यौहार

 सारणेश्वर जी  मेला - यह मेला Sirohi में भाद्रपद सुदी एकादशी व द्वादशी को भरता है। 

✍ मातर-माता  मेला - यह मेला Sirohi में चैत्र अमावस्या को भरता है। 

✍ गौतम ऋषि महादेव मेला - यह मेला Sirohi जिले के चांदीला में April महीने में भरता है। 

✍ मारकंडेश्वर मेला - यह गरासिया जनजाति का मेला है। इसका आयोजन Sirohi जिले के अंजारी गांव में भाद्रपद शुक्ला एकादशी एवं वैशाख पूर्णिमा को होता है। 

 गौर मेला - यह मेला Sirohi के Aburoad के सियावा गांव में वैशाख सुदी 4  को भरता है। 

✍ नक्की-झील मेला - यह मेला Mount Abu  में वैशाख पूर्णिमा को भरता है। 


Sirohi जिले के प्रमुख मंदिर/शीर्ष मंदिर

✍ दिलवाड़ा के जैन मंदिर - Sirohi में ग्यारवीं (११)से तेरवीं (१३) सदी के बीच सोलंकी कला के अद्भुत जैन मंदिर बने हुए हैं। यह मंदिर नागर शैली में बने हुए हैं। Abu पर्वत पर दिलवाड़ा में पांच श्वेतांबर मंदिर एवं एक दिगंबर जैन मंदिर है, जिनके नाम निम्नानुसार है :- विमलवसहि का जैन मंदिर, लूणवसहि का जैन मंदिर, खारातारा वसहि पार्श्वनाथ जैन मंदिर, महावीर स्वामी मंदिर,  पित्तलहर/भामाशाह का मंदिर। 

✍ भद्रकाली माता का मंदिर - ऋषिकेश मंदिर के रास्ते में यह बहुत पुराना मंदिर स्थित है।
 
✍ ऋषिकेश मंदिर - यह मंदिर Mount Abu  में उमरणी गांव में भगवान ऋषिकेश का मंदिर है। यहां पर हरवर्ष भाद्रपद शुक्ला 11 को मेला भरता है।
 
✍ 'रसिया बालम' कुंवारी कन्या का मंदिर - दिलवाड़ा जैन मंदिर के पीछे पर्वत श्रृंखला की तलहटी में यह मंदिर स्थित है। 

✍ वशिष्ठजी का मंदिर - यह मंदिर Mount Abu में स्थित है। 

Sirohi जिले के दर्शनीय /पर्यटन स्थल
✍ माउंट आबू - Mount Abu में अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरुशिखर (1722 Meter.) स्थित है।

Mount Abu में मुख्य पर्यटन स्थल:-
  • दिलवाड़ा जैन मंदिर,
  • Sunset Point, 
  • नक्की झील, 
  • अर्बुदा देवी का मंदिर, 
  • अचलगढ़ दुर्ग, 
  • चौमुखा मंदिर, 
  • अचलेश्वर महादेव मंदिर, 
  • हनीमून Point, 
  • चंद्रावती नगरी, 
  • ट्रैवर्स Tank , 
  • प्रजापति ईश्वरीय University
✍ चंपा गुफा - यह गुफा नक्की झील के पास स्थित है। इस गुफा में महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी 14 April 1891 को आए थे तथा कुछ दिन के लिए यहाँ ठहरे भी थे। 

✍ माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य - यह अभ्यारण्य Rajasthan एकमात्र पहाड़ी पर स्थित अभयारण्य है, जो जंगली भालूओं, मुर्गों, युबलेफरीस (सबसे सुंदर छिपकली) एवं डिकिल पटेरा आबू एंसिस घास (विश्व में एकमात्र यही पाई जाती है) हेतू प्रसिद्ध है। फ़िलहाल यह अभयारण्य की गिनती में नहीं आता है। ग्रीन मुनिया नाम की चिड़िया Abu पर्वत पर पाई जाती है। 

✍ पश्चिमी बनास नदी - पश्चिमी बनास नदी का उद्गम Sirohi जिले के नया सानवारा गांव के निकट से होता है तथा यह Sirohi जिले से बहती हुई कच्छ के रण (गुजरात) में गिरती  है। 

✍ बसंतगढ़ दुर्ग - इस दुर्ग का निर्माण महाराणा कुंभा के द्वारा Sirohi जिले के Pindwara गांव में करवाया गया था। 

✍ अचलगढ़ दुर्ग - इस दुर्ग को आर्बुद दुर्ग भी कहा जाता है। यह दुर्ग आबू पर्वत पर मंदाकिनी झील के किनारे स्थित है। इस दुर्ग का निर्माण परमार शासकों ने करवाया था तथा इस दुर्ग का पुनर्निर्माण सन् 1452 ई. में महाराणा कुंभा के द्वारा करवाया गया था। इस दुर्ग में अंकलेश्वर महादेव का मंदिर, सावन भादो झील, ओखा रानी का महल आदि दर्शनीय स्थल भी स्थित है।
 
Sirohi जिले के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न/तथ्य
  • Rajasthan का First Eco Sensetive Zone:- Mount Abu  में है। 
  • ब्रिटिश काल में प्रथम नगर पालिका - आबू (1864) में। 
  • Rajasthan की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित झील - नक्की झील 
  • Rajasthan का सर्वाधिक ठंडा एवं सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान - Mount Abu है। 
  • Rajasthan का सबसे कम गांव वाला जिला - Sirohi  
  • Rajasthan का न्यूनतम ग्रामीण साक्षरता दर वाला जिला - Sirohi 
  • Rajasthan का न्यूनतम तापांतर वाला स्थान - Mount Abu  
  • Rajasthan के Mount Abu का तापमान गर्मियों के दिनों में Rajasthan के अन्य स्थानों की तुलना में कम रहता है, क्योंकि Mount Abu अधिक ऊंचाई पर स्थित है। 
  • चोपड़ा झील Sirohi में है। 
  • दूध बावड़ी Mount Abu में है। 
  • Sirohi जिले के वाल्दा से टंगस्टन प्राप्त होता है तथा Aburoad से तांबा उत्पादित होता है। 
  • हाईटेंशन इंसुलेटर्स का कारखाना - Abu Road में स्थित है। 
  • आधुनिक पॉलिटेक्स - Abu Road 
  • JK Lakshmi Cement का कारखाना - यह कारखाना पिंडवाड़ा  में स्थापित है। इसकी स्थापना वर्ष 1982  में की गई थी। 
  • Binani Cement Ltd.  - इसकी स्थापना वर्ष 1997  को पिंडवाड़ा में की गई थी। 
  • Gujarat Ambuja Cement  का कारखाना - यह कारखाना भी Sirohi जिले में स्थित है। 
  • ग्रीष्म महोत्सव - ग्रीष्म महोत्सव June महीने में Mount Abu में आयोजित होता है। 
  • शरद महोत्सव - शरद महोत्सव December महीने में Mount Abu  में आयोजित होता है। 
  • Sirohi जिले के प्रमुख लोक नृत्य - कूद व जावडा/जवारा नृत्य, लूर नृत्य, वालर नृत्य, रायण नृत्य, मांदल नृत्य, गर्वा नृत्य आदि। 
  • सैय्यद बादशाह की दरगाह - शिवगंज में है। 
  • स्वरूप निवास महल/केसर निवास महल Sirohi जिले में है। 

Post a Comment

आपके सुझाव और सवाल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।